फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   truck and pikup driver looted

बरेजी पुल पर पिकअप और ट्रक चालक से हुई लूट

Fri, 21 Aug 2020 02:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
truck and pikup driver looted
बरहज के बरेंजी पुल पर लूट की सूचना पर पूछताछ करती पुलिस और थाने में चालक और खलासी - फोटो : DEORIA
बरेजी पुल पर पिकअप और ट्रक चालक से हुई लूट
विज्ञापन

बरहज में बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक और पिकअप चालक से 15 हजार की लूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मईल थाना क्षेत्र के बरेजी पुल पर बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब आधे घंटे के अंतराल में ट्रक और पिकअप चालकों से करीब 15 हजार रुपये सहित कुछ सामान हथियार दिखाकर लूट लिए। सूचना पर बरहज और मईल पुलिस मौके पर पहुंची और लौट आई। बदमाशों ने पुल पर दोनों थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी चालक रामश्रेष्ठ पासवान अपने ट्रक से पटना से कबाड़ लेकर लखनऊ जा रहे थे। बुधवार की देर रात करीब एक बजे बरेजी पुल पर पहुंचे तो तीन बाइक और एक स्कूटी पर सवार छह बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। चालक का कहना है कि बदमाशों ने पास में रखे 9400 रुपये लूट लिए। जबकि करीब डेढ़ बजे आजमगढ़ से मैरवां जा रही सब्जी लदी पिकअप चालक से बदमाशों ने 5060 रुपये और एक बोरी, तीन पॉलिथीन में रखी करैली लूट ले गए। चालक मैरवां निवासी कामरान पुत्र अब्दुल कोड़रा गांव निवासी विनोद की पिकअप चलाता है। जो आजमगढ़ से सब्जी लेकर वापस गांव आ रहा था। सूचना पर सीओ दिनेश सिंह यादव, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, मईल प्रभारी दीपक कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। टीम में एसआई डॉ. पिंटू यादव, आशुतोष कुमार, ओपी सिंह, रामगिरीश चौहान आदि शामिल रहे। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को उठाया है। सीओ ने बताया कि दो थानों में घटना होना बताया जा रहा है। उठाए गए एक ही गांव के कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।
विज्ञापन

बदमाशों तक पहुंचाने में बाइक का नंबर बनेगा मददगार
बरहज। क्षेत्र के बरेजी पुल पर बुधवार की रात लूट की घटना होने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी है। सूत्रों के अनुसार लूट की घटना में बाइक सवार एक बदमाश के वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जो बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस के लिए मददगार साबित होगा। हालांकि पूरे दिन पुलिस ने पैना आदि गांवों में दबिश दी है। बुधवार की रात एक से डेढ़ बजे के बीच ट्रक और पिकअप से हुई लूट की सूचना ने महकमे की नींद उड़ा दी। दो दिन पूर्व पिपरा भुल्ली रेल मार्ग पर बन रहे अंडरपास के निकट मुंशी के बिस्तर के नीचे से एक लाख रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस मामले तक पहुंचती, इससे पूर्व बदमाशों ने दो घटनाओं को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने में बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की दो और एक नंबर प्लेट की गाड़ी का प्रयोग किया है। जो मामले के पर्दाफाश में पुलिस मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed