फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Entry of heavy vehicles into the city banned from today

Deoria News: आज से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into the city banned from today
देवरिया। दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर को जाम से बचाने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रविवार की सुबह 8:30 बजे से मूर्ति विसर्जन के बाद रात तीन बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आठ स्थानों पर डायवर्जन लागू कर अलग-अलग मार्गों से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
पुलिस विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिबंध के दायरे में ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़ी बसें, मिक्सर वाहन, गैस सिलिंडर ले जाने वाले वाहन और डीजल-पेट्रोल टैंकर समेत अन्य भारी व्यावसायिक वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे वाहनों को निर्धारित अवधि में शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सलेमपुर, गोरखपुर, कसया, बरियारपुर समेत विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है, ताकि त्योहारों के दौरान आवागमन सुचारुबना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed