फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   troublesome due to power cut, tweet to power minister

अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार, ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट

Thu, 28 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
troublesome due to power cut, tweet to power minister
अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार, ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट
विज्ञापन

भटनी। भीषण गर्मी में गहराता बिजली संकट लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बिजली का लोड बढ़ने से कहीं ट्रांसफार्मर फूंक रहा हैं, तो कहीं बिजली के उपकरण ही दगा दे रहे हैं। वही कई जगहों पर लोग लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। नाराज लोगों ने ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर समस्या समाधान करने की अपील किया है।

भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर, बलुआ अफगान, घांटी बाजार और रेलवे फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन दिनों सभी फीडरों में पूरे दिन बिजली गायब रहने से आम लोगों का चैन छिन गया है। एक तो भीषण गर्मी ऊपर से अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। बिजली कटौती को लेकर पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। बिजली की किल्लत को लेकर लोगों में गुस्सा है। बिजली नही मिलने जहां रमजान के महीने में रोजेदार पूरे दिन भटकते नजर आ रहे है। वही व्यवसायी, महिलाएं और बच्चे जिम्मेदारों को कोस रहे है। इस सम्बंध में अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने बताया कि गेंहू कटाई और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिन में कटौती ऊपर से किया जा रहा है। शाम को बिजली आने पर अचानक लोड बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या देर रात तक बनी रह रही है। सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed