{"_id":"64b2e4debbdcce32ec0153c3","slug":"troubled-by-the-closure-of-the-shop-due-to-loss-the-young-man-hanged-his-life-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1396-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घाटे से दुकान बंद होने से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घाटे से दुकान बंद होने से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
स्पेयर पार्ट्स की दुकान बंद होने से अवसाद में था सत्येंद्र, भटनी के उसका गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के भटनी में घाटे में दुकान बंद होने से परेशान युवक ने शनिवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
भटनी के उसका गांव निवासी विजय शंकर सिंह का 38 वर्षीय बेटा सत्येंद्र सिंह भाई के साथ नकहनी चौराहे पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। कोरोना महामारी के बाद लगातार हो रहे घाटे से परेशान होकर उन्होंने छह महीने पूर्व दुकान बंद कर दी। तब से वह घर पर ही रहकर खेती-किसानी कर रहे थे। वह नया व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन पूंजी नहीं होने से परेशान थे। इसे लेकर परिवार में भी कलह बढ़ गया था। इससे परेशान सत्येंद्र अवसाद में रहने लगे। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वह पत्नी रीना देवी और ढाई साल की बच्ची के साथ कमरे में सो गए। सुबह पत्नी उठकर कामकाज में व्यस्त हो गई, तभी सत्येंद्र पंखे में फंदा लगाकर झूल गए। थोड़ी देर बाद काम निपटा कर पति को जगाने पहुंची पत्नी, सत्येंद्र को फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। घरवाले दौड़ कर कमरे में पहुंचे, तब तक सत्येंद्र की मौत हो चुकी थी। यह देख परिवार में चीत्कार मच गई। पत्नी रीना बेहोश हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच में जुट गई। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव में फंदे से लटके युवक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।