{"_id":"5de152e68ebc3e547f593018","slug":"troop-fights-in-police-station-salempur-news-gkp3312201136","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल्स के जवानों ने थाने पर मचाया उत्पात,केस दर्ज 17-18-39","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राइफल्स के जवानों ने थाने पर मचाया उत्पात,केस दर्ज 17-18-39
विज्ञापन
फौजियों का थाने पर उत्पात, तीन पकड़े
बलिया से बरात में आए थे, शराब की दुकान पर भी हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी (देवरिया)। असलहों से लैस असम रायफल्स के जवानों ने बृहस्पतिवार रात थाने पर उत्पात मचाया। उन्होंने सिपाहियों से उलझने के बाद गाली गलौज भी की। हालांकि पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वे भाग निकले। पुलिस ने साथ आए तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर असम रायफल्स के अधिकारियों से शिकायत भी की।
भटनी में आई बरात में असम रायफल्स के कुछ जवान भी बलिया से आए थे। उन्होंने भटनी निवासी एक साथी से मुलाकात की। इसके बाद सभी नकहनी चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। वहां दाम को लेकर उनका मुनीम से विवाद हो गया। मालिक टिंकू जायसवाल की शिकायत पर पहुंची पुलिस एक जवान पंकज को पकड़कर थाने ले गई। देर रात कुछ जवान युवकों के साथ थाने पहुंचे और साथी को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। यहां उनका विवाद हो गया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वे भाग निकले। हालांकि पुलिस ने रोशन और अरविंद को पकड़ लिया।
एसओ अश्वनी राय ने बताया कि बरात में शामिल होने जवान भटनी आए थे। शराब के नशे में विवाद के बाद एक को थाने लाया गया। सुबह छोड़ने की बात कही गई थी। बाद में वे अनावश्यक रूप से दबाव बनाने लगे। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।