{"_id":"5dffb7de8ebc3e87cb39c567","slug":"tripal-talak-deoria-news-gkp3343126167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने डाक के जरिए लिखित में भेजा तीन तलाक, पत्नी ने थाने जाकर करवा दी FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने डाक के जरिए लिखित में भेजा तीन तलाक, पत्नी ने थाने जाकर करवा दी FIR
Mon, 23 Dec 2019 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी बरहज(देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी बरहज(देवरिया)
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
क्षेत्र के एक गांव निवासी की पुत्री की शादी गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने उसके पति सहित तीन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति ने डाक के जरिए लिखित तीन तलाक भेजा था।
गड़ौना गांव निवासी अब्दुल मजीद की पुत्री रोशन आरा की शादी गौरीबाजार के पथरहट गांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र शमशुल हक से हुई है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसके पति ने रजिस्टर्ड डाक से लिखित तीन तलाक भेजकर वैवाहिक संबंध विच्छेद कर दिया है। उसका यह भी कहना है कि शादी के बाद से ससुराली अक्सर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सद्दाम हुसैन, उसकी मां और सोबरात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन