फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tried to rape

घर में अकेली पाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
tried to rape
घर में अकेली पाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

विरोध करने पर मारापीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को मारापीटा।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता का कहना है कि सास-ससुर खेत में काम करने गए थे। घर पर वह अकेली थी। इसी बीच एक व्यक्ति घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था। शोर मचाने पर मारते-पीटते घर से बाहर आ गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मामला मकान बनाने के लिए मंगाए जा रही ईंट को उतारने से रोकने को लेकर है। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आपसी विवाद का मामला है।
विज्ञापन

छेड़खानी पर दो पक्षों में मारपीट
भाटपार रानी। नगर के एक वार्ड में बृहस्पतिवार की रात्रि एक व्यक्ति के घर आई बरात से लौट रही युवतियों से उसी मोहल्ले के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। शिकायत पर जब परिजनों ने पहुंच कर पूछताछ की तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो लोगों को चोटें आईं हैं। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed