{"_id":"69308235c32e7b01cd0aeed0","slug":"tried-bets-in-chess-and-kabaddi-deoria-news-c-208-1-deo1009-169344-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शतरंज, कबड्डी में आजमाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शतरंज, कबड्डी में आजमाए दांव
Thu, 04 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित मेडिसिन वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को विविध प्रतियोगिताएं हुईं। शतरंज, लूडो, आर्म रेसलिंग, कबड्डी एवं वेटलिफ्टिंग समेत विभिन्न खेलों में छात्र छात्राओं और डॉक्टरों ने बढ चढ़कर प्रतिभाग किया। पूरा परिसर खेल के उत्साह व उमंग से भरा रहा।
मुख्य अतिथि सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, सीएमएस डॉ. एचके मिश्र व प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। दिनभर शतरंज, लूडो, आर्म रेसलिंग, कबड्डी एवं वेटलिफ्टिंग जैसी विभिन्न इंडोर प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सभी बैचों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेल मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठे, जहां छात्रों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में 2021 बैच के नवीन प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर 2024 बैच के रोहन कुमार और तीसरे स्थान पर 2025 बैच के सुमित प्रताप मौर्य रहे।
विज्ञापन
क्रिकेट में 2021 बैच विजयी रहा। वहीं फुटबॉल बालक वर्ग में 2021 बैच विजेता रहा। शॉटपुट बालक वर्ग में पहले स्थान पर 2023 बैच के पीयूष प्रताप सिंह और दूसरे स्थान पर 2024 बैच के रोहन कुमार रहे। तीसरे स्थान पर 2024 बैच के सनी कन्नौजिया रहे।
शॉटपुट बालिका वर्ग में 2023 बैच की साक्षी जायसवाल प्रथम, 2024 बैच की निशा पटेल द्वितीय और 2023 बैच की आराधना तृतीय स्थान पर रहीं।