फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tricolor hoisted on Republic Day

राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ शान से फहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2021 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
tricolor hoisted on Republic Day
राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ शान से फहराया तिरंगा
विज्ञापन

देवरिया। जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष और उमंग के माहौल में मनाया गया। सरकारी औरगैर सरकारी संस्थाओं, संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों के अलावा स्कूल-कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तिरंगा फहराया गया। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, संस्कृति को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली और शहीदों एवं महापुरुषों के योगदान को याद किया।
पीएन एकेडमी उमानगर में प्रधानाचार्य सुधीर सिंह, होली एंजल्स पब्लिक स्कूल सीसी रोड में प्रबंधक डॉ. मंतोष कुमार श्रीवास्तव, यूपी पब्लिक स्कूल सिविल लाइन में प्रधानाचार्य अजय मिश्रा, स्कालर्स एकेडमी राघवनगर में डायरेक्टर राजीव अग्रवाल, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य श्रवण सिंह एवं दिवाकर प्रसाद तिवारी, कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा में प्रधानाचार्य वकील सिंह, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, सोमनाथनगर में प्रबंधक नीरज वर्मा, ओरियंटल लॉ इंस्टीट्यूट में प्रबंधक नीरज मणि, मां उर्मिला देवी महिला महाविद्यालय रामपुर कारखाना में प्रबंधक प्रेम कुशवाहा एवं बीआरडी पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रजनीश, एसेंट एकेडमी ऑफ साइंस, हाटा रोड में डॉ.संजय, आरकेवाई इंटर कॉलेज गोबराई में प्रधानाचार्य सुनील यादव, ओम पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रबंधक ममता त्रिपाठी, कमलावती देवी उमावि.सल्लहपुर में प्रबंधक राजकिशोर यादव, मां रेशमा कुंवरी बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका रीता पांडेय, जनक दुलारी गौरीशंकर इंटर कॉलेज डुमरी में प्रधानाचार्य राजेश राय, बापू इंटर कॉलेज, पोखरापार में प्रबंधक लालबहादुर यादव, एमएसडी डिग्री कॉलेज में प्रबंधक पीएल यादव, विद्यावती देवी महिला महाविद्यालय, दामोदरपुर में संजीव कुमार यादव, विद्यावती देवी पैरा मेडिकल कॉलेज में संस्थापक पन्नालाल यादव, केपी पब्लिक स्कूल उदयपुरा में प्रबंधक विद्यानंद यादव, श्रीप्रकाश संस्कृत महाविद्यालय बसंतपुर में प्राचार्य करुणापति त्रिपाठी, एसके कन्या महाविद्यालय एवं एसके कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ.अब्दुल हक अंसारी, महंथ त्रिवेेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा बाजार में प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट एवं प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडेय, आजाद जूनियर हाईस्कूल दूबे टोला में प्रधाचार्य मो.शफायत अली, बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय संवरेजी में प्रबंधक संजय कुमार, जनता इंटर कॉलेज तरकुलवा में प्रधानाचार्य जुबेर अहमद, डॉ.भीमराव आंबेडकर शिक्षा सेवा समिति में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, श्रीदुर्गा सिद्घेश्वर शिक्षा संस्थान डुमवलिया में प्रबंधक जनकदेव राय, राधाकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज बरवा सेमरा में प्रधानाचार्य अनिल यादव, मां सिंहासिनी देवी महिला महाविद्यालय बारीपुर में प्रबंधक मुन्ना यादव, लोरिक इंटर कॉलेज हाटा में प्रधानाचार्य विनय कुमार, किसान इंटर कॉलेज शामपुर मुसहरी में प्रधानाचार्य मो. शोएब अहमद, आदर्श जनता रणजीत सिंह इंटर कॉलेज संवरेजी में प्रधानाचार्य अब्दुल जब्बार सिद्दीकी, श्रुतकीर्ति महाविद्यालय, बरहज में प्रबंधक अंतिमा जायसवाल एवं पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय सरौरा नंबर एक में प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सिंह, प्राथमिक विद्यालय सहजौर में निवर्तमान प्रधान अंबिका यादव, आरएम एकेडमी गोपवापार में प्रबंधक संजय मल्ल, प्राथमिक विद्यालय दानोपुर में निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि डब्लू शाही, प्राथमिक विद्यालय चकसराय बदलदास में निवर्तमान प्रधान पवन कुमार जायसवाल ने झंडारोहण किया। बीएसए कार्यालय पर बीएसए संतोष कुमार राय, परिवहन विभाग कार्यालय पर एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, जिला खेल कार्यालय पर क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ.बीआर आंबेडकर छात्रावास रविदास मंदिर पर प्रबंधक महेंद्र प्रताप आंबेडकर, गौतम बुद्घ छात्रावास, बाबू जगजीवन राम छात्रावास रामगुलाम टोला में पूर्व सभासद सुभाष राय, हरिओम पब्लिक स्कूल अबूबकरनगर में प्रबंधक श्रीरामप्यारे पांडेय, द्रोणाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में प्रबंधक प्रभुनाथ गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर अंसारी रोड में डॉ.शिव सुब्रह्मन्यम एवं प्रधानाचार्य राजकोमल, श्रीराधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय, कसया रोड में अशोक मणि त्रिपाठी एवं प्राचार्य डॉ.वीरभद्र द्विवेदी, जगदेवा पब्लिक स्कूल भीखमपुर मार्ग में प्रधानाचार्य देवदत्त मणि त्रिपाठी, एमके कान्वेंट स्कूल में अरुण तिवारी, नरेंद्र शुक्ल व प्रबंधक दीपक मौर्य, कृषक इंटर कॉलेज बलटिकरा में प्रबंधक द्वारिकाधीश राय, प्रभावती देवी इंटर कॉलेज कतरारी में प्रबंधक सुभाष यादव, कंपोजिट विद्यालय अहिरौली बघेल में रामाजी यादव, प्राथमिक विद्यालय अहिरौली बघेल में दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, कंपोजिट विद्यालय मलकौली में प्रधानाध्यापक मंजू मणि, फुटकर सब्जी विक्रेता कल्याण समिति की ओर से नई बाजार स्थिति संस्था कार्यालय पर संरक्षक अमित मोदनवाल व अध्यक्ष गंगासागर सोनकर, नगर गल्ला किराना कमेटी की ओर से गल्ला मंडी स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष आकाश मद्घेशिया ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

पैकौली क्षेत्र में पूरे शान से लहराया तिरंगा
पैकौली। क्षेत्र के गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रबधंक विनय बरनवाल व प्रधानाचार्य वंशराज पांडेय, कर्मदानी इंटर कॉलेज में प्रबंधक मदन यादव, बब्बन सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक हेमंत सिंह, जगदेव शिक्षण संस्थान में प्रबंधक विजयशंकर यादव व रामअचल गोंड, राजवंशी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक शिवकृपा व यादव व रमाकांत, एसएस पब्लिक स्कूल भटजमुआंव में प्रबंधक उषा देवी व जयश्री यादव, पैकौली सहकारी समिति पर अध्यक्ष अजय शाही, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रमोद शाही, सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुदर्शन यादव ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों में गूंजा ‘भारत माता की जय’
बैतालपुर। कौंतेयनगर विद्यापीठ में सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख शैल देवी, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कपिलमुनी मणि त्रिपाठी, पीएचसी पर प्रभारी डॉ. डीके चौहान, प्राथमिक विद्यालय तेंदुही में रमेश श्रीवास्तव, बेलावर में राधेश्याम राय, बिशुनपुरा में राजेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया।
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
खुखुंदू। क्षेत्र के विश्वनाथ राय काकंद महाविद्यालय पर प्रबंधक अजय शर्मा व प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, शिवाजी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आलोक राय, ठाकुरजी बालिका हाईस्कूल पर प्रबंधक रमाकांत यादव, राधाकृष्ण धनपाती देवी पर प्रबंधक रवि प्रताप मिश्र, थाना परिसर में एसओ मुकेश कुमार मिश्र, उपडाकघर में एयन पांडेय, सेंट्रल बैंक में प्रबंधक संतोष राठौर, जिगनी सोन्हौली विद्यालय एवं बभनी सकरापार पंचायत भवन में रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत मंगराईच एवं धनौती प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान जगदीश यादव, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो पर निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि संदेश उर्फ मिस्टर यादव, स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्रबंधक मदन यादव, बजाज ऑटो एजेंसी में नूरबसर सिद्दीकी, प्राथमिक विद्यालय धोबीछापर में प्रधानाध्यापक कमलेश राय, साधन सहकारी समिति में सत्यनारायण दीक्षित, नव युवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरैना में प्रधानाचार्य जटाशंकर दूबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इद्रीस ने ध्वज फहराया।
छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा फहरा कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार व प्रबंधक राजीव कुमार, विद्यालय करमहा में प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासिर अहमद, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष देवंती देवी, थाना परिसर में एसओ रामगोपाल राजभर, एमएस पब्लिक स्कूल सैयद अब्दुल रहीम, दुलारी देवी पब्लिक स्कूल पर प्रबंधक जयप्रकाश पाल, प्राथमिक विद्यालय बरईपुर लाला में प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय धुसवा में प्रधानाध्यापक पुष्पा विश्वकर्मा ने ध्वज फहराया।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
भाटपाररानी। तहसील परिसर में एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, उप निबंधक में रजिस्ट्रार उपयेंद्र नाथ सिंह, विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पीएचसी पर डॉ.श्याम कुमार, रामचंद्र उपाध्याय महाविद्यालय धनौती में विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय, राजेंद्र बाबू महाविद्यालय बनकटिया दुबे में प्रबंधक अशोक कुशवाहा, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, बालाजी उत्तर मा.वि.पचरुखिया में प्रबंधक अजय यादव, ज्ञानकुंज एकेडमी में निदेशक डॉ. राजेश कुमार सिंह, सरस्वती देवी बालिका इंटर कॉलेज सोहनपुर में प्रबंधक अभय यादव, बखरी बाजार में नसीम अहमद, पिपरा बघेल में हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल, बापू इंटर कॉलेज कड़सरवा बुजुर्ग में प्रबंधक हरिचरण कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनय पांडेय, कांग्रेस कैंप कार्यालय कुकुर घांटी में प्रदेश सचिव जनार्दन सिंह कुशवाहा, भारत गैस एजेंसी कार्यालय पर धनेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद दूबे हाईस्कूल बड़कागांव दूबे में संस्थापक प्रबंधक विजय कुमार दुबे, बापू इंटर कॉलेज सोहनपुर में प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव, बबन सिंह शिक्षण संस्थान रतसिया कोठी में संस्थापक प्रबंधक डॉ. टीपी सिंह, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में निदेशक रितेश चंद्रा, थाना परिसर में सीओ पंचम लाल, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरईपार पांडेय में प्राचार्य डॉ. अरविंद सहाय, केन यूनियन पर जयप्रकाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्वज फहराकर मिठाई बांटी गई।
सोनूघाट क्षेत्र में रही कार्यक्रमों की धूम
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के जनता विद्यालय सोनूघाट में प्रबंधक चंद्रदेव यादव, बलदेव स्वामी उमावि. बैरौना में प्रधानाचार्य जंगशेर सिंह, सनबीम विद्यालय में प्रबंधक अवनीश मिश्र, सेंट्रल एकेडमी में प्रधानाचार्य प्रतिमा मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय नदौली में उपेंद्र उपाध्याय, प्राथमिक बैरौना में शीला चतुर्वेदी, पूर्व प्राथमिक विद्यालय बारीपुर कुटी में प्रधान देवेंद्र यादव व मिथिलेश देवी, प्राथमिक विद्यालय पचौहा में संदीप नायक, आदर्श प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर में शत्रुघ्न मणि, प्राथमिक विद्यालय सुबिखर में निवर्तमान प्रधान नर्वदेश्वर चौहान ने ध्वज फहराया।
गौरीबाजार क्षेत्र में भी जश्न का माहौल
गौरी बाजार। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन निलेश जायसवाल, गोरखपुर रोड स्थित दिनेशा द मेडिसिटी हॉस्पिटल पर डॉ.डी.के सिंह, उपनगर स्थित मदरसा फैजाने अशरफनगर पर मु.शाकिर हुसैन, ग्राम भटौली बुजुर्ग में महेंद्र निषाद, ग्राम तेंदुबारी में समाजसेवी पदुमनाथ दुबे उर्फ सिपाही बाबा, बखरा स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्र, पथरहट गांव में मनोरमा देवी, एसएमडी विद्यालय खरोह पर विनोद कुमार मिश्र, गंगोत्री पब्लिक स्कूल पर उमाचरन बर्नवाल, भृगुरासन राय महाविद्यालय खैराबनुआ पर राजन राय, बीआरसी पर बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र, भारत गैस एजेंसी इंदूपुर पर डॉ.पीएन सिंह, संविलियन विद्यालय विनायक में रविंद्र पांडेय, ग्राम मठिया साहू में विरेंद्र भारती, थाना परिसर में एसओ गिरिजेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में रही गणतंत्र दिवस की धूम
देसही देवरिया क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख मुकेश यादव, भुजौली प्राथमिक विद्यालय पर नन्हे सिंणह, हेतिमपुर में नंदकिशोर जायसवाल, कोऑपरेटिव पर नेहरू जायसवाल, रामपुर दुल्लह प्राथमिक विद्यालय पर डेबा चौहान, पिपरा दौलाकदम में सुनील श्रीवास्तव, सीएचसी पर प्रभारी डॉ.ओमप्रकाश सिंह, बरवां मीरछापर में देवीकांत पांडेय, शहीद रामचंद्र स्मारक नौतन हथियागढ में श्रीराम यादव, शाहजहांपुर में वीरेंद्र यादव, मुंडेरा में रामनिवास सिंह, भरथापट्टी में अभिमन्यु यादव, ज्ञान ज्योति इंटर कालेज बेलवा में राजेंद्र पासवान, एआर एकेडमी इमामबाड़ा में रामदरश चौरसिया, लोहिया इंटर कालेज सहवां में जितेंद्र सिंह, पिपरा मदन गोपाल में रामज्ञान सिंह, रामपुर हिरामन में विश्वामित्र मद्धेशिया, धमउर में निकेश प्रजापति, विशाल, हेतिमपुर पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज राममोहन सिंह, बसंतपुर में हृदेश यादव ने तिरंगे को सलामी दी।

तिरंगा फहराकर दी गई सलामी
पथरदेवा/बघौचघाट। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय, चंदा देवी इंटर कॉलेज पकहां में प्रबंधक रामजी यादव, प्राथमिक विद्यालय मेंदीपट्टी में डॉ. कमरे आलम, सेंट्रल पब्लिक हाईस्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, रामेश्वर मानकी पैरामेडिकल कॉलेज लक्ष्मीपुर में सुबोध कांत कपिल, चंद्रावती देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अमवा हिरामन दूबे में पूर्व प्रधानाचार्य गिरजा लाल श्रीवास्तव, बीआरडी इंटर कॉलेज बघौचघाट में प्रधानाचार्या सरिता यादव, देवता देवी महिला महाविद्यालय अहिरौली में प्रबंधक नीलेश्वर राय, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कोटवा मिश्र में इंजी.रणजीत गौतम, किंग्स पब्लिक हाईस्कूल में प्रबंधक जमशेद आलम, समाज कल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज कोइरी पट्टी में प्रधानाचार्या दुर्गावती देवी, एमपीआईसी कुर्मीपट्टी व शारदा देवी महिला महाविद्यालय में प्रबंधक सुजीत प्रताप सिंह, बीआरडी इंटर कालेज ओली पट्टी में पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट में रामबालक सिंह, जूनियर हाईस्कूल बघौचघाट में असरफ अली, मदरसा गौसिया अनवारुल मलसी में प्रधानाचार्य सादिक अली,प्रेरणा केंद्र मलवाबर में संचालिका संगीता कुशवाहा, मदनी इंटर कॉलेज मेंहा में प्रधानाचार्य हामिद वारसी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed