{"_id":"69a34af7982fc2945d09b8e0","slug":"tributes-paid-to-former-mla-on-his-death-anniversary-deoria-news-c-205-1-ksh1004-155618-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक को दी गई श्रद्धांजलि
Sun, 01 Mar 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। भेलया गांव में शनिवार को स्व. रामसकल तिवारी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति अपने अच्छे कर्मों के बल पर समाज में हमेशा जीवित रहता है। जो समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है, वह कभी मरता नहीं है। सेवरही के पूर्व विधायक और विकास पुरुष पंडित स्वर्गीय रामसकल तिवारी ने अपने कार्यों से इस क्षेत्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
उन्होंने अपने प्रयास से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए गन्ना और सिंचाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करवाया। श्रद्धांजलि सभा को स्व. तिवारी के पुत्र अवकाश प्राप्त आरटीओ अजय त्रिपाठी, डाॅ. रामानुज पांडेय, पीएन राय, सीओ जोश, राजन शुक्ला, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. संजय मणि ने संबोधित किया। संवाद