फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to martyrs of pulwama

शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाला

Mon, 15 Feb 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
tributed to martyrs of pulwama
शहीदों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन

देवरिया। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद मां भारती के जांबाज वीर सपूतों को रविवार को भारतीय मानवाधिकार परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। देर शाम सुभाष चौक से बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला। कहा गया कि मातृभूमि की संप्रभुता व अखंडता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों व परिवारों के प्रति यह राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। इस दौरान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मन्नू वर्मा, जिलाध्यक्ष आदित्य यादव, जिला प्रभारी आशीष कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला युवा अध्यक्ष कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, मीडिया सचिव अमित शर्मा, रोहित यादव, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।
उधर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल सचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही, शहीद ख्वाजा मंसूरी, चंद्रदेव सिंह, कुंवर राणा प्रताप सिंह, देवनाथ यादव, सुशील, भगत, लड्डू, सरफराज, हैप्पी गुप्ता, जीनेश गुप्ता, टीएसआई रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाटपाररानी। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को युवाओं ने पुलवामा के शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बंगरा बाजार के स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा से आरंभ होकर भाटपाररानी के प्रेम सागर शहीद स्थल होते हुए भटनी के छपिया जयदेव स्थित पुलवामा में शहीद विजय मौर्य की प्रतिमा पर पहुंच श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद समाप्त हो गई। यात्रा में तहसील मंत्री अनिल कुशवाहा, सचिव श्रवण कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह अर्श, छोटेलाल, डॉ. अक्षय, गुड्डू, राकेश, संजय, प्रवीण कुशवाहा, संजय, सुरेंद्र, रविंद्र, रामबाबू यादव, सुनील, जगदीश, अजय, राजनरायन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed