फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tribute meeting was to be held in Deoria to protest against the murder of Nihal-Vishal, permission not granted

करणी सेना में आक्रोश: देवरिया में निहाल-विशाल की हत्या के विरोध में होनी थी श्रद्धांजलि सभा, नहीं मिला अनुमति

Sat, 30 Nov 2024 04:09 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 04:09 PM IST
सार

करणी सेना की तरफ से एक दिसंबर को विशाल सिंह व निहाल सिंह की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाना था। करणी सेना के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष पवन शाही, अमित सिंह सोनू, अमन सिंह, गौरव शाही, अमन सिंह की तरफ से प्रशासन से जगह के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
Tribute meeting was to be held in Deoria to protest against the murder of Nihal-Vishal, permission not granted
इंटर कॉलेज मैदान में पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया में एक के बाद एक दो युवकों की हत्या की घटना ने जिला से लगायत सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई थी। निहाल हत्याकांड में आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को ले करणी सेना सड़क पर उतर गई। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था।

विज्ञापन



इसी बीच विशाल सिंह की हत्या कर दी गई। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नेता विशाल सिंह के गांव पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस प्रशासन ने परिजनों का रह संभव मदद का भरोसा देते हुए कार्रवाई करने का अश्वासन दिया था। पुलिस दोनों ही मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इधर, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत करणी सेना की तरफ से एक दिसंबर को विशाल सिंह व निहाल सिंह की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाना था। करणी सेना के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष पवन शाही, अमित सिंह सोनू, अमन सिंह, गौरव शाही, अमन सिंह की तरफ से प्रशासन से जगह के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tribute meeting was to be held in Deoria to protest against the murder of Nihal-Vishal, permission not granted
इंटर कॉलेज मैदान में खड़ी पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद करणी सेना के नेतागण चंडिका छात्रावास में ही कार्यक्रम करने की योजना बनाई। शुक्रवार की शाम से ही टेंट आदि लगने का कार्यक्रम शुरु हो गया था।

इसी बीच पुलिस प्रशासन को सूचना मिली तो टेंट आदि लगाने का कार्य रोकवाते हुए टेंट संचालक से तुरंत हटा लेने का निर्देश दिया गया। इधर, शनिवार की सुबह तक टेंट संचालक अपना टेंट उतार लिया और लेकर चला गया। इसकी जानकारी हुई तो करणी सेना के कार्यकर्ता चंडिका छात्रावास पहुंच गए।

उनके पहुंचने की सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल दिलीप सिंह, मेडिकल चौकी इंचार्ज रिजवाल अली, गरुणपार चौकी प्रभारी रमालक्ष्मण सिंह आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कार्यकर्ता से बात की। कार्यकर्ता कार्यक्रम को शांति ढंग से करने की अपील अधिकारियों से कर रहे थे। अधिकारीगण का कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्यक्रम करने से उन्हें रोका जा रहा है। फिलहाल दोपहर बाद तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी करणी सेना के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed