{"_id":"610adce98ebc3eaab37ac851","slug":"trespass-in-two-houses-of-medanapur-village-deoria-news-gkp4044371172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर मेदनापुर गांव के दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात समेत दो लाख का सामान चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध काटकर मेदनापुर गांव के दो घरों में चोरी, नकदी-जेवरात समेत दो लाख का सामान चुरा ले गए
विज्ञापन

रुद्रपुर। मेदनापुर गांव में मंगलवार की रात सेंध काटकर दो घरों में चोरी हो गई। चोरों ने नकदी, जेवर समेत करीब दो लाख रुपये के सामान उड़ा दिया। बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत में चोरी हुए बाक्स टूटे पड़े मिले। मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मेदनापुर गांव के संत प्रसाद के घर में सेंधमारी कर चोर घुस गए। गर्मी में लोग छत पर सो रहे थे। चोरों ने दो कमरों में रखी आलमारी तोड़कर सामान चुरा लिया। बगल में अर्जुन प्रसाद के मकान की कुंडी तोड़ कर चोरों ने चोरी की। पीड़ित के अनुसार चोर उनके घर से पचास हजार नकदी भी चुरा ले गए। चोरी के घटना की जानकारी घर वालों को सुबह में हुई। गांव के बाहर टहलने निकले लोगों ने एक खेत में बिखरा सामान देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरी हुए दोनों मकानों और खेत में मिले सामानों का जायजा किया। चोरी से पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस नट बिरादरी के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि चोरी के घटना के बारे में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
चोरी के आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा
एकौना। पचलड़ी चौराहे पर दुकान से चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। चौराहे के लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बुधवार को पुलिस ने युवक का चोरी के आरोप में चालान किया।
विज्ञापन
चौराहे पर रमपुरवा गांव के रवि सिंह मकान बना कर गल्ला का व्यवसाय करते है। मंगलवार की रात उनके घर में एक युवक घुस गया। वह चावल की बोरी बाइक पर लाद कर भागने के प्रयास में था कि दुकानदार की नींद खुल गई और चोरी कर रहे युवक को पकड़ लिया। शोर सुनकर जुटे चौराहे के लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने पिड़री गांव निवासी राहुल पासवान को चोरी के आरोप में केस दर्ज कर चालान कर दिया।