फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in house in bargara

वाणिज्य कर अधिकारी के घर से लाखों का सामान चोरी

Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
trespass in house in bargara
वाणिज्य कर अधिकारी के घर से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

देवरिया। लखनऊ में तैनात वाणिज्य कर अधिकारी अंकुर द्विवेदी के सदर कोतवाली के बड़हरा गांव स्थित मकान को चोरों ने खंगाल दिया। घर के पीछे से घुसकर नकदी, आभूषण समेत करीब 40 लाख रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। रविवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्यों ने जब मकान का ताला टूटा और सामान बिखरा देख घटना की सूचना पुलिस को दी।
बड़हारा के शक्ति धर द्विवेदी शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में शिक्षक रह चुके हैं। उनके पुत्र अंकुर वाणिज्य कर अधिकारी और बहू सुजाता द्विवेदी समीक्षा अधिकारी हैं। एक सप्ताह पहले शक्ति धर द्विवेदी मकान में ताला बंदकर अपने पुत्र के पास लखनऊ चले गए थे। रविवार की रात में बगल में स्थित भाई पवन द्विवेदी के मकान के रास्ते ग्रिल का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। तहरीर में हार सेट, आठ कंगन, 10 अंगूठियां, सोने की 8 चेन, कान की पर बाली, तीन मंगल सूत्र, तीन झुमके और एक लाख रुपये समेत करीब 40 लाख की चोरी चले जाने की कही गई है। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो सामान बिखरा देख उनके होश हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही पुलिस
देवरिया। चोरी की घटना के बाद पुलिस वाणिज्य कर अधिकारी के घर पहुंच कर पुलिस छानबीन की लेकिन कोई अहम सुराग चोरों के बारे में नहीं मिला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई। परिवारीजनों ने मकान के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों पर शंका जताई है। घटना के पहले कई दिनों से रेकी की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed