फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass

घर वाले सो रहे थे छत पर, चोरों ने खंगाल दिया घर

Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
trespass
घर वाले सो रहे थे छत पर, चोरों ने खंगाल दिया घर
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना के मदरपाली भरथराय गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर में चोरी हो गई। उमस भरी गर्मी के चलते घर के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की।

थानाक्षेत्र के मदरपाली भरथराय गांव के शंभु कुशवाहा तीन भाई हैं। तीनों एकसाथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात उमस के चलते सभी लोग छत पर सोने चले गए। मुख्य दरवाजे का चैनल तो बंद था मगर, उसमें ताला नहीं लगा था। रात को चोर चैनल खोलकर अंदर घुस गए। सुबह घर के लोग छत से उतरे तो अंदर का सामान बिखरा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घर पर लोगों का बयान दर्ज किया। परिवार के मुरारी कुशवाहा ने बताया कि सुबह मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर आकर मामले की छानबीन की है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed