{"_id":"68e563f2b7a65c967c0e1368","slug":"trees-fallen-on-roads-in-rural-areas-pose-a-risk-of-accidents-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164925-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे पेड़ों से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर गिरे पेड़ों से हादसे का खतरा
Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास हाइवे मार्ग पर गिरा पड़ा पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर हाईवे समेत ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर चार दिन पहले आंधी-बारिश में गिरे पेड़ों को वैसे ही छोड़ दिया गया है। इससे दुर्घटना खतरा बना है। पेड़ों की टहनियों को काटकर आवागमन तो चालू करा दिया गया, मगर बाकी पेड़ को सड़क पर वैसे ही छोड़ दिए गए। खुखुंदू क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नरौली संग्राम मोड़ से लेकर मुंडेरा खुर्द तक जगह-जगह सड़कों तक अब भी पेड़ पड़े हुए हैं। खुखुंदू पेट्रोल पंप से लेकर सरया चौराहे तक पेड़ वैसे ही गिरे पड़े हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शायद ही कोई ऐसा गांव बचा होगा जहां की दो-चार सड़कों पर पेड़ न गिरा हों।
ग्रामीणों का कहना है जो लकड़ी काटने वाले हैं वह खाली ही नहीं हैं। उनके घर जाने पर पता चल रहा है कि सुबह ही आकर दूसरा कोई लेकर चला गया है। ऐसे में गांवों में अधिकतर सड़कों पर आवागमन बाधित है।