{"_id":"68aa1097574994434f013827","slug":"tree-felled-on-kachhari-road-traffic-disrupted-deoria-news-c-208-1-deo1010-161462-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कचहरी रोड पर पेड़ काटकर गिराया, बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कचहरी रोड पर पेड़ काटकर गिराया, बाधित रहा यातायात
Sun, 24 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कचहरी रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के पास शनिवार को पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिया गया। अचानक गिरे पेड़ से मुख्य मार्ग पर घंटों तक आवागमन ठप रहा। इस दौरान राहगीर और वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग कामकाज और विद्यालय के लिए निकले, तभी पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। बिना किसी बैरिकेडिंग या सुरक्षा इंतजाम के इस कार्य से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। राहगीरों को मजबूरन इधर-उधर से निकलना पड़ा, जबकि दर्जनों वाहन लंबे समय तक फंसे रहे।
इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, अधिवक्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में गुजरते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या की सूचना देने के बावजूद उन्हें कोई परवाह नहीं रही और न ही समय रहते रास्ते को साफ कराया गया।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क पर पेड़ों की कटाई या किसी भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।