फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Travel will soon be pleasant on six routes

छह मार्गों पर जल्द सुहाना होगा सफर

Wed, 23 Dec 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Travel will soon be pleasant on six routes
छह मार्गों पर जल्द सुहाना होगा सफर
विज्ञापन

बरियारपुर (देवरिया)। जिले की बदहाल छह सड़कों पर जल्द सफर सुहाना हो जाएगा। शासन ने लाहिलपार-करौदी व लगड़ा चौराहा से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग समेत छह सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है। सभी सड़कों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि लाहिलपार-करौदी मार्ग करीब तीन साल से जर्जर है। यह सड़क पीएमजीएसवाई योजना से बनने के दो साल बाद ही बदहाल होने लगी। लंगड़ा चौराहा से धुसवां रामपुर अवस्थी की ओर जाने वाली सिंगल लेन सड़क ट्रैफिक भार के हिसाब से उपयुक्त नहीं है। स्थानीय लोगों की मांग पर इन दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ला ने शासन में पहल की। पिछले वित्तीय वर्ष में बजट आया, लेकिन कोरोना काल शुरू होने के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। विधायक की दोबारा पहल पर 21 दिसंबर को शासन ने दोनों सड़कों के के अलावा चार अन्य सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है। एक साल के भीतर पीडब्लूडी सभी सड़कों का निर्माण पूरा कराएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण
मझौली, चुनकी, सोहगरा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में 911.73 लाख, लाहिलपार-करौदी मार्ग के चौड़ीकरण में 1702.30 लाख, लंगड़ा-धुसवां मार्ग के चौड़ीकरण में 826.09 लाख, बंजरिया-देवरिया धूस मार्ग के चौड़ीकरण में 1329.56 लाख व मुसैला से भागलपुर मार्ग के चौड़ीकरण में 907.88 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल तक होगा सड़कों का अनुरक्षण
शासन ने पीएमजीएसवाई की तर्ज पर अब पीडब्लूडी की सड़कों को भी पांच साल तक अनुरक्षण का निर्देश दिया है। शासन से स्वीकृत हुई इन छह सड़कों की देखभाल ठेकेदार को पांच साल तक करना होगा। अनुरक्षण के एवज में ठेकेदार को करीब 55 हजार रुपये प्रति किलो मीटर पीडब्लूडी की ओर से भुगतान किया जाएगा।
शासन से छह सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी मिली है। जल्द ही बजट आवंटन की उम्मीद है। यह सड़कें पांच साल तक अनुरक्षण में रहेंगी।
- कमल किशोर, एक्सईएन पीडब्लूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed