Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trains packed to capacity; journey proves arduous for migrants

Deoria News: ट्रेनें ठसाठस, परदेसियों का सफर मुश्किल भरा

Sat, 07 Nov 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Trains packed to capacity; journey proves arduous for migrants
भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। 
भटनी। दिवाली और छठ पर्व पर घर पहुंचने की चाह में परदेसियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ हो रही है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। पहले से प्रतीक्षा सूची का टिकट लेकर यात्रा कर रहे लोग किसी तरह खड़े होकर सफर पूरा करने को मजबूर हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पर्व पर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग महानगरों से घर लौट रहे हैं। इसके चलते मुंबई से आने वाली काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस और पुणे एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। गुजरात से आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस में भी सीटों के लिए मारामारी है। दिल्ली से आने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और लिच्छवी एक्सप्रेस में भी यात्रियों का दबाव बना हुआ है। इसी तरह पंजाब से आने वाली जनसेवा, आम्रपाली, शहीद और गरीब रथ एक्सप्रेस में भी भीड़ के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थिति यह है कि आरक्षित टिकट होने के बावजूद प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को सफर के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों की भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रही हैं। इनमें भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। टिकट नहीं मिलने पर कुछ यात्री अलग-अलग हिस्सों में यात्रा की व्यवस्था कर रहे हैं, जबकि कई लोग बसों का सहारा लेकर घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए और विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडये ने बताया कि पर्व के चलते मुंबई, गुजरात, दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में भीड़ देखी जा रही है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा टीमों की संख्या बढ़ाई गई है।ख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed