फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trains late

Deoria News: गोहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल 19 और न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से पहुंचीं

Fri, 21 Jun 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
trains late
देवरिया सदर रेलवे स्टेश्न ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
..फोटो
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म पर स्थित बाथरूम, शौचालय घर की साफ-सफाई न होने से महिला यात्रियों को होती है सर्वाधिक परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें 19 से लेकर 12 घंटे विलंब से चल रही हैं। इससे यहां बैठकर इंतजार करने वाले यात्रियों की सांसत हो जा रही है। सभी प्लेटफाॅर्म पर स्वच्छ व ठंडे पानी तथा बाथरूम की समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था न होने से भी खासकर महिला यात्रियों को ज्यादा समस्या हो रही है।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी इंतजार करने वाले यात्रियों पर भारी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों से आग बरसा रहा मौसम बृहस्पतिवार को कुछ राहत भरा रहा। हालांकि, लंबी दूरी की ट्रेनों का लंबा इंतजार सभी को खल रहा था। बृहस्पतिवार को बरौनी से नई दिल्ली जाने वाले क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली से न्यू जलपाई गुड़ी जाने वाली न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस साढ़े 12 घंटे, गोरखपुर से दादर सेंट्रल स्पेशल तीन घंटे, गुवाहाटी से श्रीगंगानगर जाने वाली गुवाहाटी स्पेशल एक्सप्रेस 19 घंटे, काठगोदाम से हावड़ा तक जाने वाली बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी से गुवाहाटी तक की लोहित एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे, बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ढाई घंटे, चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से प्लेटफाॅर्म पर पहुंची। जिन यात्रियों को इन ट्रेनों से जाना था, परिसर में गर्मी एवं तापमान को सहते हुए उनका इंतजार कर रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ नई दिल्ली और मुंबई तक जाने वाली ट्रेनों में रही। जो ट्रेनें आईं भी उनमें भीड़ के चलते सवार होना भी जद्दोजहद भरा रहा। सबसे ज्यादा स्लीपर और जनरल बोगियों में चढ़ने की मारामारी रही।
विज्ञापन

सिवान से दिल्ली जा रहे यात्री शोभनाथ ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए उतरे तो ठंडा नहीं मिला। इस मौसम में ठंडा पानी मिल जाता है तो गले को ज्यादा अच्छा लगता है। देवरिया से कानुपर की यात्रा करने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री शाकिब हसन ने बताया कि यात्रा में परिवार हो तो परिसर में बैठकर इंतजार करना कठिन लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी प्लेटफाॅर्म पर नहीं दिखा स्वच्छ पानी का इंतजाम
सदर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की दोपहर 1:30 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर दोपहर 2:35 बजे, दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2:40, प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर तथा सहरसा से नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3:30 बजे ही प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंच गईं। अप ट्रेनों में जहां भीड़ अधिक रही तो डाउन में कम यात्री दिखे। अप ट्रेनों में जनरल व स्लीपर बोगियों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती दिखी। पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे यात्रियों को टोटियों से ठंडा पानी तक नहीं मिला। ऐसे में कई यात्री बोतल बंद पानी खरीदने के लिए मजबूर दिखे।

कोट
कई ट्रेनों के देर से चलने का मुख्य कारण तकनीकी कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया जाना है। रेलवे स्टेशन परिसर में बाथरूम व शौचालय की नियमित सफाई हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारी को कहा जा चुका है। परिसर में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed