फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trains are late

Deoria News: सात से आठ घंटे विलंब से चल रहीं दिल्ली और मुंबई की ट्रेनें

Tue, 18 Jun 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
trains are late
सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
...फोटो समाचार
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना हो रहा मुश्किल
यात्रियों को हर प्लेटफाॅर्म पर नहीं मिल रहा ठंडा पानी
अमर उजाला लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें सात से आठ घंटे विलंब से चल रही हैं। इससे यहां इंतजार करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। 42 से 44 डिग्री तापमान रहने से रेलवे स्टेशन पर बैठकर घंटों इंतजार करना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा प्रतीत हो रहा है। परिसर में स्वच्छ पेयजल की सम़ुचित व्यवस्था न होना जिम्मेदारों की लापरवाही बताने के लिए काफी है।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों के लिए सफर करना मुश्किल हो रहा है। जो लोग अपने किसी परिचित, दोस्त, रिश्तेदार को प्लेटफॉर्म पर छोड़ने आए हुए थे। तेज गर्म हवा और गर्मी परेशान थे। परिसर में लगे जो पंखे चल रहे थे, उनसे गर्म हवा ही मिल रही थी। ऐसे में इन लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस आठ घंटे, न्यू जलपाई गुड़ी से उदयपुर जाने वाली न्यू जलपाई गुड़ी एक्प्रेस तीन घंटे, गोरखपुर से दादर सेंट्रल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, श्रीगंगानगर से गुवाहाटी जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस तीन घंटे, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली काशी एक्सप्रेस तीन घंटे, गोरखपुर से हटिया-संबलपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से प्लेटफाॅर्म पर पहुंचीं। जिन यात्रियों को इन ट्रेनों से जाना था, परिसर में बढ़ते तापमान व गर्मी का सितम सहते हुए वह इनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई, नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ इतनी थी कि स्लीपर बोगी में चढ़ पाने में कन्फर्म टिकट वालों को भी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इन्होंने दो से तीन माह पहले ही कन्फर्म टिकट ले लिया था।

टोटियों से निकल रहा था कम मात्रा में पानी, ठंडे पानी के लिए तरसे यात्री
सदर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस, गोरखपुर-हटिया-संबलपुर 3:00 बजे, 3:35 बजे सहरसा से नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहुंची। अप ट्रेनों में भीड़ काफी दिखी तो डाउन में कम। अप ट्रेनों में जनरल व स्लीपर बोगियों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।
ट्रेनें जब रुक रही थीं तो पानी लेने के लिए जो यात्री टोटियों के पास पहुंच रहे थे, उन्हें ठंडा पानी नहीं मिला। टोटियों में आ रहा पानी बेहद कम मात्रा में गिर रहा था। ऐसे में ट्रेन खुल जाने के भय से कई यात्री पानी नहीं भर पाए।





स्पीकअप

सिवान से दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुए। उम्मीद थी कि जगह मिलेगी, लेकिन जनरल बोगी में इतनी भीड़ थी कि गेट के पास ही खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। जगह नहीं मिलने पर बोगी के अंदर की गर्मी से बचने के लिए प्रवेश वाले दरवाजे पर ही बैठकर यहां तक आ गए।

-अतुल कुमार, यात्री



भागलपुर से वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुए हैं और नई दिल्ली जाना है। प्रचंड गर्मी के इस मौसम में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। इसलिए वेटिंग लेकर ही बोगी में चढ़ गए और जगह नहीं मिली तो गेट के पास ही कभी खड़े होकर तो कभी बैठकर यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, लू और गर्म हवा झुलसा दे रही है।


-सत्यप्रकाश मिश्र, यात्री

कोट

कई जगहों पर तकनीकी कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। इससे कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। नियमित ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जाता है। रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रहे। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। बाथरूम का फर्श टूटा है। इसके लिए आईओडब्ल्यू को मेमो दिया गया है। जल्द ही यह बन जाने पर यहां नियमित सफाई का कार्य हो सकेगा।
-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed