फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Training provided to prevent cyber crime

Deoria News: साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए दिया प्रशिक्षण

Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Training provided to prevent cyber crime
देवरिया। पुलिस महानिदेशक व साइबर क्राइम मुख्यालय के तरफ से साइबर अपराध की प्रभावी रोकथाम तथा विवेचनाओं की गुणवत्ता में वृद्धि हेतु बृहस्पतिवार को थाना कनेक्ट प्रशिक्षण सत्र के अंतर्गत प्रशिक्षण 14सी के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर अपराध की विवेचनाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पोर्टलों की जानकारी, साइबर अपराध से जुड़े विधिक प्रावधान, नियम तथा विवेचना में अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रभावी विवेचना हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की क्षमताओं को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विनी सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना अजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक राकेश सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर शिवमंगल यादव, आरक्षी विजय कुमार राय एवं जनपद के सभी थानों के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में एकत्र होकर आनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed