{"_id":"65fe9c0b7feb0704e50d025a","slug":"training-for-kalajar-deoria-news-c-208-1-deo1004-121929-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कालाजार के उन्मूलन के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कालाजार के उन्मूलन के लिए दिया प्रशिक्षण
Sat, 23 Mar 2024 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा के सभागार में शुक्रवार को कालाजार बीमारी के उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आईआरएस वर्कर और आशा की ट्रेनिंग हुई। जिला मलेरिया अधिकारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने गांव में छिड़काव के दो दिन पूर्व प्रत्येक घरों को सूचना दें। वे दो सप्ताह से अधिक के बुखार और शरीर पर दाग, धब्बे वाले संभावित रोगी की पहचान करें और उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कालाजार बीमारी की जांच के लिए ले आएं। सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने आशा और आईआरएस वर्कर को कालाजार बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पाथ के जिला समन्यवक देश दीपक सिंह ने प्रतिदिन के कार्य को सीएस प्रो एप पर एंट्री करने के बारे में बताया। ब्लॉक नोडल सुबोध दूबे ने कहा कि आशा कार्यकर्ता को छिड़काव में सहयोग के लिए 200 रुपये और कालाजार के पॉजिटिव मरीज आने पर 500 रुपये दिए जाएंगे।
पिछले तीन साल से प्रभावित गांवों में आईआरएस होता है। इस दौरान सीफाॅर संस्था ब्लॉक समन्यवक अतुल और नेटवर्क फोरम सदस्य पिंकी, विंध्याचल और कालाजार प्रभावित गांवों की आशा और आईआरएस वर्कर मौजूद रहे।