{"_id":"610d7cea8ebc3ebca9619775","slug":"train-ticket-salempur-news-gkp4046724142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईबी ने अवैध रेल टिकट के धंधेबाज को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईबी ने अवैध रेल टिकट के धंधेबाज को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी(देवरिया)। सीआईबी ने दुकान में छापा मारकर अवैध रेल टिकट के धंधेबाज को शुक्रवार को दबोच लिया। टीम ने दुकान से मिले 22 अग्रिम यात्रा के रेल टिकट व अन्य प्रतिबंधित समान जब्त कर लिया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
टीम को मुखबिरों से सूचना मिला थी कि गोरखपुर जिले के पिपराइच बाजार स्थित एक दुकान में अवैध टिकटों धंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है। सीआईबी भटनी ने शुक्रवार को बालाजी ट्रैवेल्स एंड साइबर कैफे पर दबिश दिया। टीम ने दुकान संचालक को राजेश गुप्त निवासी स्टेशन रोड पिपराइच को 29907 रुपये की 22 रेल टिकट, दो लैपटॉप,प्रिंटर,तीन मोबाइल और दस हजार नगद के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर केस दर्ज कराने के बाद जेल भेज दिया गया। सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अवैध टिकट दलाली की बात स्वीकार की है। जांच में अन्य नाम भी सामने आए है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई होगी।