फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trailer was sold on fraud for Rs 15.80 lakh

Deoria News: झांसा देकर 15.80 लाख में बेच दिया ट्रेलर, नहीं दे रहा एनओसी

Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Trailer was sold on fraud for Rs 15.80 lakh
एसपी से मिलकर पीड़ित ने किया शिकायत, खुखुंदू थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन


देवरिया। झांसा देकर 15.80 लाख रुपये में ट्रेलर बेचने वाला शख्स अब एनओसी देने से कतरा रहा है। संदेह होने पर पीड़ित ने पता किया तो जिस बैंक से ट्रेलर फाइनेंस हुआ है। उस बैंक का चार रुपये कर्ज बकाया है। दबाव बनाने पर अब बैंक का कर्ज चुकता करने की बात ट्रेलर विक्रेता कर रहा है। एसपी से शिकायत पीड़ित ने की है।

मदनपुर थाना क्षेत्र मदनपुर कस्बा निवासी बेलाल खान खुखुंदू थाना क्षेत्र एक गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार से तीन माह पूर्व 15.80 लाख रुपये में ट्रेलर खरीदा। रिश्तेदार के बैंक अकाउंट में तय रकम भेज दिया। जब एनओसी के लिए दबाव बनाया तो रिश्तेदार भागने लगा। पता लगाने पर मालूम हुआ कि चार लाख रुपये बैंक का कर्ज अभी बाकी है। इसको लेकर पंचायत हुई तो रिश्तेदार बोला कि चार लाख रुपये नकद दो तब बैंक का कर्ज भरा जाएगा और एनओसी मिलेगा। एसपी से शिकायत कर वाहन का एनओसी दिलवाने की मांग की है। खुखुंदू एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed