फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trailer overturned near Railway East Dhala, accident averted

Deoria News: रेलवे पूर्वी ढाला के पास पलटा ट्रेलर, टला हादसा

Sun, 21 Jul 2024 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trailer overturned near Railway East Dhala, accident averted
विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर को बचाने के दौरान हुआ हादसा, चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित रेलवे पूर्वी ढाला के पास शनिवार को रामजानकी मार्ग पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग रहा कि उस समय बरहजिया ट्रेन नहीं गुजर रही थी। जबकि आवागमन भी नहीं था। हादसे में गाजियाबाद निवासी और ट्रेलर चालक नसीम घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया।

सुबह सलेमपुर की ओर जा रही ट्रेलर पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर अनियंत्रित हो गया, जो रेल पटरी से कुछ दूरी पर रामजानकी मार्ग के किनारे पलट गया। हालांकि बरहजिया ट्रेन के आने का समय हो गया था। लेकिन ट्रेन लेट थी। लोगों के अनुसार ट्रेलर पैना की ओर जा रहा था। अचानक सामने से कंटेनर आ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed