फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traffic stopped on the road leading to Deoraha Baba Ashram

Deoria News: देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क पर आवागमन ठप

Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on the road leading to Deoraha Baba Ashram
मईल। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से देवरहा बाबा आश्रम के चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है। आश्रम तक जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर करीब दो फीट से अधिक पानी बहने के कारण बाइक और अन्य वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी का तेज बहाव देखकर कई श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम बरहज एसडीएम प्रवीण कुमार ने देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली सड़क सहित देवारा क्षेत्र में बढ़ रहे बाढ़ के पानी का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से आश्रम तक एक छोटी नाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वहीं, पूरा देवारा क्षेत्र पानी से घिरने के कारण दर्जनों गांवों के पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। देवरहा बाबा आश्रम में मौजूद सैकड़ों गायों के लिए भी चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि फिलहाल पानी स्थिर है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आश्रम तक पहुंचने के लिए छोटी नाव की व्यवस्था की गई है। इस दौरान तहसीलदार बरहज दूर्गेश कुमार, राजस्व निरीक्षक साहब दयाल, थानाध्यक्ष विकास नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed