{"_id":"6948384d2ef3dbf3580e24f3","slug":"traffic-jam-increased-in-bhatni-due-to-diversion-of-vehicles-deoria-news-c-208-1-deo1022-170644-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहनों के डायवर्जन से भटनी में बढ़ा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहनों के डायवर्जन से भटनी में बढ़ा जाम
Sun, 21 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
भटनी। नगर के पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण चलते विभिन्न जगहों से वाहनों को डाइवर्ट किया गया है। डायवर्जन होने से जल्दी पहुंचने के चक्कर में कई वाहन बाजार में घुस जा रहे है।
इससे रविवार को नगर में जाम की समस्या देखी गई। लोगों ने पक्का पुल, आदर्श चौराहा, नूरीगंज बाजार और नकहनी चौराहे से बाजार में घुसने वाले चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। भटनी नगर के पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग पर करीब 38 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।
इसी क्रम में रेलवे ने अपने हिस्से के कार्य को पूरा करने के लिए क्राॅसिंग के रास्ते गुजरने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने निर्माण कार्य के चलने के दौरान नकहनी चौराहा, लल्लन चौराहा, खोरीबारी, बनकटा शिव, नुरीगंज बाजार व साहोपार तिराहे के रास्ते वाहनों के संचालन का रूट मैप तैयार किया है। संवाद