फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Traders troubled by power cuts threatened to commit suicide

Deoria News: बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने दी जान देने की चेतावनी

Fri, 05 Sep 2025 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by power cuts threatened to commit suicide
अधिशासी अभियंता कार्यालय में पत्रक देते व्यापारी। स्रोत-संगठन   
सलेमपुर। तहसील मुख्यालय पर करीब एक महीने से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे परेशान व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त की अगुवाई में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर जाकर उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दिया कि अगर 48 घण्टे में आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं हुआ तो हम लोग यहीं कार्यालय पर जान देने को विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि नगर के स्वर्गीय रामविलास राव के मकान के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर, सोहनाग मोड़ पर उत्तर तरफ का ट्रांसफाॅर्मर, मेन रोड पर गौरीशंकर गुप्ता के मकान के सामने सहित रेलवे स्टेशन, हरैया में लगा ट्रांसफार्मर आए दिन कभी खूंटी, जम्फर जलने व अन्य कारणों से आपूर्ति बाधित हो जाता है। इसकी जानकारी जब उपभोक्ता लेने की कोशिश करते हैं तो कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। पत्रक सौपने वालों में सोमेश्वर सिंह, संजय पांडेय, कर्मवीर रौनियार, महेश जायसवाल, रामप्रताप यादव, आकाश, शिवलाल वर्मा योगेश जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed