{"_id":"6251c6290005ed469351e6f9","slug":"trader-found-hanging-salempur-news-gkp432809327","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर किराना व्यवसायी ने दी जान, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर किराना व्यवसायी ने दी जान, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटककर किराना व्यवसायी ने दी जान, घर में मचा कोहराम
भटनी। नगर स्थित नकहनी चौराहे के किराना व्यवसायी ने शनिवार की सुबह फंदे से लटक कर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वह मानसिक रोगी बताया जा रहा है। परिवारीजनों की माने तो वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
पिपरा विठ्ठल गांव के गिरी टोला निवासी बृजेश कुशवाहा (42) नगर के नकहनी चौराहे पर मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। मकान में ही किराना और सब्जी की दुकान भी चलाते थे। शुक्रवार की रात भोजन के बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ सोने चला गया। शनिवार सुबह पत्नी की नींद खुली तो उसने पति को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। गिरी टोला से परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। परिवार के लोगों शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बृजेश कुशवाहा मानसिक रोगी थे और उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। उन्होंने कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद पिता दीपनारायण कुशवाहा, पत्नी रीना देवी, बेटे अभिषेक, आदित्य व बेटी पायल, मुस्कान का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि जांच में दुकानदार की आत्महत्या की बात सामने आई है। परिवार के लोग मानसिक रोगी बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। व्यापार मंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।