फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trade of daughter, beaten on oppose

बेटी का एक लाख में किया सौदा, पिटाई कर पत्नी का बाल काटा

Tue, 28 Jun 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
trade of daughter, beaten on oppose
बेटी का एक लाख में किया सौदा, पिटाई कर पत्नी का बाल काटा
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी पिता ने बेटी को एक लाख रुपये में बेचने के लिए मुरादाबाद के एक व्यक्ति से सौदा तय कर लिया। इसकी जानकारी होने पर पत्नी और बेटी ने विरोध किया तो पति ने कमरे में बंद कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पत्नी के बाल भी काट दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि वह बड़ी बेटी की शादी खोज रही हैं। आरोप लगाया है कि उनके पति ने बेटी को मुरादाबाद के व्यक्ति से एक लाख रुपये में बेचने का सौदा कर दिया। 23 जून की रात में वह नशे में घर पहुंचा तो बेटी और उसकी मां को मामले की जानकारी हुई। इसका विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा। इसके बाद महिला के बाल काट दिए। साथ ही पत्नी और बेटियों को कमरे में बंद कर पिटाई की। इस बारे में 24 जून को महिला के मायके के लोगों को जानकारी हुई तो परिवार के लोग गांव पहुंचे और महिला और उसकी बेटियों को साथ ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच पति विवाद करने लगा। आसपास के लोगों के सहयोग से मायके वाले दोनों को अपने साथ ले गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed