{"_id":"692c87c303070480ff0b7939","slug":"toxic-smoke-from-garbage-makes-student-sick-anger-rises-among-residents-deoria-news-c-208-1-deo1009-169113-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूड़े के जहरीले धुएं से छात्रा बीमार, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूड़े के जहरीले धुएं से छात्रा बीमार, लोगों में नाराजगी
Sun, 30 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
भटनी। नगर के रामलीला मैदान में कूड़ा जलाने और उसके धुएं से शनिवार की देर रात एक छात्रा की तबीयत खराब होने का आरोप लगाया गया है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने ईओ व जिम्मेदार अधिकारियों से रामलीला मैदान से कूड़ा हटाने की मांग की है। भटनी नगर पंचायत की ओर से नगर का कूड़ा रामलीला के खाली पड़े परिसर में फेंका जाता है। शनिवार शाम किसी ने फेंके कूड़ा में आग लगा दी। इससे बाजार में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर दुकानदार और ग्राहक जिम्मेदारों से शिकायत कर आपत्ति दर्ज कराई।
इस दौरान आरोप है कि रामलीला मैदान में अपने मकान में कपड़े की दुकान चलाने वाले जयप्रकाश गुप्ता की साली की बेटी दीपिका (17) की तबीयत खराब हो गई। दीपिका बिहार के पश्चिमी चंपारण के मूड़ाडीह की रहने वाली है। परिजन नगर स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ। अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि शिकायत पर कर्मियों को भेज कर कूड़े में लगी आग को बुझवाया गया है। आगे से ऐसी स्थिति न हो इसके लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। संवाद