फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Today the district will be illuminated with lamps, people gathered in the market to buy goods.

Deoria News: आज दीयों से प्रकाशमान होगा जिला, बाजार में सामानों की खरीदारी के लिए उमड़े रहे लोग

Sun, 12 Nov 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Today the district will be illuminated with lamps, people gathered in the market to buy goods.
मालवीय रोड से दीया की खरीदारी करती महिला।संवाद
- शाम को परंपरागत तरीके से दीपक जलाकर मनाई गई छोटी दिवाली
विज्ञापन

- आज घरों में विधि-विधान से होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर शनिवार को जिले में तैयारियां चलती रहीं। लोग घरों एवं प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर इसे सजाने में जुटे रहे। शाम को परंपरागत ढंग से दीप जलाकर छोटी दिवाली मनाई गई ।
दिवाली को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। सजावटी सामान, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, मिठाई, पूजन सामग्री, पटाखे सहित पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी करने में लोग बाजार में उमड़े रहे। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। छोटी दिवाली पर प्रमुख जगहों पर पूजन अर्चन कर दीप जलाए गए। पर्व को लेकर घरों व बाजार में खूब उत्साह देखने को मिला। बड़ों से लेकर छोटे तक इसमें लगे रहे। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा रखकर भव्य पूजन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जयघोष के बीच आयोजक प्रतिमाओं को पूजन स्थल पर ले गए। शहर के मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, हनुमान मंदिर रोड, छहमुखी चौराहे पर सजी दुकानों पर लोग पहुुंचे। दोपहर से ही लोग दीये, सजावटी सामान, झालर, स्टीकर सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। छहमुखी चौराहे पर सबसे अधिक भीड़ रही। फूलों की दुकानें भी गुलजार दिखीं। उधर शुभ मुहूर्त होने से शनिवार को भी धनतेरस से जुड़ी खरीदारी हुई। चांदी के सिक्के, इलेक्ट्राॅनिक सामान, दोपहिया व चारपहिया वाहन एजेंसियों पर ही अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा लोग दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

कपड़े की दुकानों व शाॅपिंग कांप्लेक्स में हुई खूब खरीदारी
राघवनगर स्थित कपड़े की दुकानों व रामलीला मैदान रोड से हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित शापिंग कांप्लेक्सों में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को खूब भीड़ रही। परिवार संग आए लोगों ने मनपसंद सामानों की खरीदारी की। मालवीय रोड में कपड़े की ब्रांडेड दुकानों पर भी बच्चों ने अभिभावकों से अपनी पसंद के कपड़े खरीदवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed