फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three youths drowned in a pond, two died.

Deoria News: तालाब में डूबे तीन युवक, दो की मौत

Sat, 04 Oct 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three youths drowned in a pond, two died.
-पिपरपाती के कांची नाला और देवरही मंदिर तालाब में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के पिपरपाती और देवरही मंदिर के तालाब में तीन युवक शुक्रवार को डूब गए। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। घटना के घर वालों में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले में शोक का माहौल है।

शहर के पिपरपाती निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार घर का कूड़ा फेंकने दोपहर में कांची नाला में गए थे, अचानक पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। आस-पास के लोग युवक को डूबता देख शोर मचाए और पहुंचे, बांस और रस्सी की मदद से युवक को बाहर निकाले, तब तक युवक की मौत हो चकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं शहर के वार्ड नंबर दस छोटी बभनी निवासीअमृत राज (22), अपने दोस्त उमा चौहान (21) के साथ देवरही मंदिर के तालाब में स्नान कर रहा था। स्नान करते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मंदिर पर मौजूद दुकानदार व आस-पास के लोग शोर मचाए तो कुछ युवक पानी में कूद गए और दोनों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में लोग दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने अमृतराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित को इलाज के बाद छुट्टी दे दिया। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed