फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three teachers, including the headmaster suspended

प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक निलंबित

Mon, 14 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 14 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल से गैरहाजिर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। उन पर बिना बताए स्कूल से नदारद रहने और विलंब से पहुंचने का आरोप है। 

इसके साथ ही नामांकन के सापेेक्ष उपस्थित बच्चों की संख्या भी बेहद कम मिली।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने सोमवार को बताया कि 11 दिसंबर को सदर ब्लॉक के देवीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल की जांच कराई गई, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य की जांच में प्रधानाध्यापक चंदा देवी और सहायक अध्यापक शाहीन अनुपस्थित मिली।

 जबकि सहायक अध्यापक उपमा मिश्र 10.15 बजे पहुंची। इसके साथ ही 112 छात्रों के सापेक्ष 62 विद्यार्थी              उपस्थित मिले। 

बीएसए ने बताया कि इन शिक्षकों के दायित्व निर्वहन में लापरवाही से पठन पाठन बाधित हुआ है। नामांकन के बाद भी छात्र विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। 

इसके चलते बच्चों के मौलिक अधिकार के हनन की पुष्टि होती है।

 प्रधानाध्यापक चंदा देवी को भुजौली कॉलोनी प्राथमिक स्कूल, सहायक अध्यापक शाहीन को डुमरिया लाला जबकि उपमा मिश्र को देवपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed