{"_id":"5f5d09518ebc3e5e2c17bd39","slug":"three-student-qualify-in-pcs-exam-deoria-news-gkp365328628","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदिनी डिप्टी कलेक्टर, आदित्य आबकारी निरीक्षक और समर बने जीआईसी प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदिनी डिप्टी कलेक्टर, आदित्य आबकारी निरीक्षक और समर बने जीआईसी प्रधानाचार्य
विज्ञापन

देवरिया। पीसीएस परीक्षा वर्ष-2018 में जिले की प्रतिभाओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना लोहा मनवाया है। भाटपाररानी की नंदिनी शाह एसडीएम, रामपुर कारखाना के आदित्य आबकारी निरीक्षक और रुद्रपुर क्षेत्र के समर जीआईसी के प्रधानाचार्य पद पर चुने गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ही परिजनों के साथ ही इनके शुभचिंतक इन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के ग्राम भठवा तिवारी के भीम पुरवा टोला की बेटी नंदिनी शाह पुत्री प्रभुनाथ शाह ने बेहतर रैंक पाकर एसडीएम पद पर चयनित हुई हैं। उनके पिता बुलंदशहर में वेटेनरी फार्मासिस्ट और माता सरोज साह गृहणी हैं। सुल्तानपुर से बीटेक करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं। बताती हैं कि शुरू से ही उसकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाना था। तैयारी के लिए आठ से 10 घंटे प्रतिदिन पढ़ती थीं। दूसरे प्रयास में मिली सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. विंध्याचल प्रसाद व अभिभावकों को दिया। उनकी सफलता पर सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी राजमंगल गोड़, शिक्षक नेता रामविलास आर्य, चिकित्सक डॉ. अरविंद कुशवाहा, नंदकिशोर, दूधनाथ, दीनानाथ, गजेंद्र, अरविंद कुमार शाह, जोगेंद्र, रामनाथ, जेके शाह, दयाशंकर साह आदि ने बधाई दी।
रामपुर कारखाना के मथुरा छापर के आदित्य वैभव सिंह का चयन आबकारी निरीक्षक के पद पर हुआ है। वर्ष 2014 में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक करने के बाद वह दिल्ली में रहकर पीसीएस की तैयारी में जुट गए। प्रथम प्रयास में ही परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनके पिता सुरेश सिंह बलिया में दुग्ध विभाग में जीएम और मां सुमन देवी चौरीचौरा में जूनियर विद्यालय में शिक्षिका हैं। रुद्रपुर विकास खंड के कन्हौली निवासी श्रीनारायण सिंह व शांति देवी के बड़े पुत्र समर बहादुर सिंह का चयन जीआईसी में प्रधानाचार्य पर हुआ है। वर्तमान में वह प्रयागराज में टीजीटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक इंटर कालेज में अध्यापन कार्य रहे हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, शिक्षकों व शुभचिंतकों को दिया।