{"_id":"60a0055e8ebc3e136b587e03","slug":"three-shops-turn-to-ashes-due-to-lit-fire-deoria-news-gkp3947083132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से तीन दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से तीन दुकानें राख
विज्ञापन
आग लगने से तीन दुकानें राख
रामपुर कारखाना। संदिग्ध परिस्थिति में पान की गुमटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दो दुकानें भी जद में आ र्गइं। घटना में तीन दुकानों का सामान राख हो गया। एक दुकानदार ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के इजरही निवासी बनवारी लाल की बरारी चौराहे पर लोहे की गुमटी में पान की दुकान है। उसमें उन्होंने हजारों रुपये का सामान और नकदी रखी था। बगल में ही गुलाब की चाय और कन्हैया की भी गुमटी है। शुक्रवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में बनवारी की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने उनको फोन किया। जबतक लोग पहुंचते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बनवारी, गुलाब और कन्हैया का लाखों का सामान राख हो गया। शनिवार की सुबह बनवारी ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।