फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three serious in collision of two bikes

Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर

Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three serious in collision of two bikes
महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगलबेलवा गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। थाना क्षेत्र के जंगलबेलवा गांव के करीब एक ईंट-भट्ठे के पास, महुआडीह- हेतिमपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक पर बैठी एक महिला सहित आशुतोष दुबे (25), निवासी बुद्धनपुर, थाना लार और क्षेत्र के पिपरहियां गांव के रहने वाले सूरज मिश्रा (26), गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक कब्जे में लेकर थाने गई। इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया की हादसे में एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल भिजवाया गया।

घायल तड़पते रहे, लोग बनाते रहे वीडियो
देसही देवरिया। दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थी। राहगीरों की तरफ मदद की आस लगाए वह एक घंटे तक बीच सड़क पर पड़े निहारते रहे। लेकिन राहगीर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेज कर मदद करने की बजाय उनका तड़पते हुए वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। उन्हें उठाकर सड़क किनारे करने को भी कोई आगे नहीं आ रहा था। इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed