फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three new patients, including a teenager, are admitted to the dengue ward.

Deoria News: डेंगू वार्ड में किशोर समेत तीन नए मरीज भर्ती

Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three new patients, including a teenager, are admitted to the dengue ward.
बाहर से संक्रमित होकर आने वालों से डेंगू के पांव पसारने का खतरा बढ़ा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में तीन नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से अधिकतर बाहर से संक्रमित होकर आने वाले मरीज हैं। इससे जिले में डेंगू के पांव पसारने का खतरा बढ़ गया है।
शुक्रवार को डेंगू वार्ड में तीन नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें से 16 वर्ष किशोर निखिल भी है। यह नादघाट, सलेमपुर का रहने वाला है। किसी काम से मुंबई गया था। बीमार होने के बाद घर लौटा। परिजनों ने मेडिकल काॅलेज में दिखाया। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कर लिया। दूसरा युवक अमित शर्मा (18) निवासी लक्ष्मीपुर भटनी का निवासी है। रामगुलाम टोला की सुमन देवी (40) लखनऊ गईं थीं। वहां पर बीमार हो गईं। मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने पहुंची तो जांच में डेंगू का पता चला। इन्हें भी डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन चार से पांच सौ मरीज आते हैं। इनमें से 40 प्रतिशत वायरल फीवर और मौसमी बीमारियों के होते हैं। गंभीर मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर डेंगू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed