फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three more found corona positive in deoria

जनपद में तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 25 Mar 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
three more found corona positive in deoria
जनपद में तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। लंबे समय बाद जनपद में कोरोना संक्रमित तीन मरीज मिले हैं। इनमें दो छात्र बनकटा व एक बुजुर्ग भलुअनी का है। संक्रमितों की संख्या 6780 हो गई है। अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोग होम आइलोशन में हैं। एक्टिव केस की संख्या 14 बताई जा रही है।
जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। हालांकि मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को कोविड संक्रमण की बढ़ी स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। होली सहित अन्य पर्व और पंचायत चुनाव को देखते हुए 18 बिंदुओं पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मॉस्क, सैनिटाइजर का उपयोग हर हाल में करने को कहा है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में 60 से अधिक अधिक उम्र और दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को शामिल न होने की बात कही है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बुजुर्ग लखनऊ में थे, पॉजिटिव आने पर उन्हें वहीं इलाज कराने की बात कही गई थी, लेकिन वह घर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच की है और होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमण रोकने में जुटी है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच की जा रही है। एमसीएच विंग तैयार है। केस बढ़ने पर मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। छात्रों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed