{"_id":"684090525cbea59cdc0f82f1","slug":"three-junior-and-one-intern-doctor-found-without-apron-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-155222-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना अप्रेन के मिले तीन जूनियर और एक इंटर्न डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना अप्रेन के मिले तीन जूनियर और एक इंटर्न डॉक्टर
Wed, 04 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सीएमएस सहित प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान तीन जूनियर और एक इंटर्न डॉक्टर बिना अप्रेन और नेमप्लेट के मिले। उन्हें चेतावनी दी गई। साथ ही दो एमपीडब्लू के ड्रेस में नहीं मिलने पर फटकार लगाई। सुरक्षाकर्मियों को परिसर में वाहन ठीक से पार्क कराने और संदिग्धों से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल और डॉ. अरुणेश असपताल का निरीक्षण करने निकले।
वह रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचे, जहां सभी कर्मी ड्रेस में थे, जबकि आभा काउंटर पर एक एमपीडब्लू बिना ड्रेस में मिला। वहीं ईसीजी कक्ष में भी एक एमपीडब्लू बिना ड्रेस के मिला, उन्हें फटकार लगाई गई। ओपीडी के मेडिसिन विभाग में इंटर्न डॉक्टर और दंत रोग विभाग में एक जूनियर रेजिडेंट अप्रेन नहीं पहने था और न नेमप्लेट लगाए था।
नेत्र और आर्थो विभाग में भी एक-एक जूनियर रेजिडेंट बिना अप्रेन और नेमप्लेट के मिले। मानसिक रोग, श्वास, स्कीन, कम्युनिटी मेडिसिन, सर्जरी, दंत, नेत्र व आर्थो विभाग में डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।