फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three injured in stabbing and robbery

Deoria News: मारपीट और पथराव में तीन घायल

Fri, 15 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three injured in stabbing and robbery
खुखुंदू। क्षेत्र के दोहनी गांव में बुधवार की रात दुकान से घर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे मुलायम कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा और दूसरे पक्ष से सीताराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सब इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोहनी गांव निवासी मुलायम कुशवाहा गांव के चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार को दिन में गांव के सीताराम से किसी बात पर तकरार हुई थी। आरोप है कि रात में दुकान बंद कर घर लौटते समय मुलायम पर सीताराम पक्ष ने पथराव कर दिया। मारपीट, पथराव में मुलायम, पिंटू और दूसरे पक्ष से सीताराम को चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed