फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three hundred volunteers will be ready to deal with the disaster

Deoria News: तीन सौ वालंटियर आपदा से निपटने को होंगे तैयार

Mon, 18 Sep 2023 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three hundred volunteers will be ready to deal with the disaster
देवरिया। आपदा के समय लोगों को बचाने और क्षति को कम करने के मद्देनजर जनपद से तीन सौ युवा वालंटियर तैयार किए जाएंगे। एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ में इन्हें बारह दिन का विशेष प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाएगा, जहां इन्हें बाढ़ के पानी में डूबने से बचाव, आग, प्राथमिक उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन की तैयारी को जनपद के सभी पांचों तहसीलों से 18 से 40 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए जनपद से करीब तीन सौ युवाओं का चयन किया गया है। उन्हें राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय लखनऊ भेजा जाएगा, जहां 19 से 30 सितंबर तक विभिन्न आपदाओं बाढ़ से बचाव, डूब रहे को बचाने, आग, भूकंप के अलावा सर्पदंश आदि से बचाव व प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए जाएंगे। फस्ट एड में सीपीआर से लेकर पट्टी, कमची बांधने सहित अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वालंटियरों को सैद्धांतिक के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर दक्ष किया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वालंटियरों को आपदा मित्र का प्रमाण व किट दी जाएगी। वालटियरों के आने-जाने, रहने, भोजन सहित अन्य सुविधाएं मुफ्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
आपदा मित्रों की किट में यह होगा सामान
-12 दिन के प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक आपदा मित्र को राज्य आपदा मोचन बल मुख्यालय से किट दी जाएगी। इसमें एक बड़े बैग में लाइफवाॅय, लाइफ जैकेट, हेलमेट, चश्मा, मच्छरदानी, टाॅर्च, लाइटर, टी-शर्ट, लांग बूट, ग्लब्स, फस्ट एड किट होगी।
-----------------
जरूरत पड़ने पर मदद करेंगे आपदा मित्र
देवरिया। आपदा के समय आपदा मित्र लोगों की स्थानीय स्तर पर मदद करेंगे। आपदा से पहले बचाव की कार्ययोजना तैयार करने में भी मदद करेंगे। वहीं नदी, तालाब, पोखरों के घाटों पर लगने वाले मेले, त्योहारों में भी प्रशासन की मदद करेंगे। इसके पहले दो बैच में 318 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। समय-समय पर उनका सहयोग भी लिया जाता है।

-----------------
जनपद से वालंटियरों को आपदा मित्र के प्रशिक्षण के लिए 18 सितंबर को एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा जाएगा। सभी तहसीलों से वालंटियरों का चयन कर लिया गया है। उन्हें भेजने की तैयारी कर ली गई है।
-अरुण कुमार राय, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed