फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three examinees caught in ufm

तीन नकलची पकड़ गए, 5478 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
three examinees caught in ufm
तीन नकलची पकड़ गए, 5478 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा की द्वितीय पाली में बृहस्पतिवार को रुद्रपुर स्थित डीएन इंटर कॉलेज से तीन परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इन्हें परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया। सचल दल चार के प्रभारी पीके शर्मा ने इन्हें पकड़ा। जिले में 218 परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए बनाए गए कुल पांच सचल दल में अन्य किसी को भी एक भी नकलची नहीं मिले हैं।

बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटर के अर्थशास्त्र व भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। कंट्रोल रुम के अनुसार इन विषयों में पंजीकृत कुल 41077 परीक्षार्थियों में 35599 उपस्थित एवं 5478 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान ही सचल दल चार डीएन इंटर कॉलेज रुद्रपुर पहुंचा और जांच के दौरान प्रभारी एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। डीआईओएस देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीन नकलची बृहस्पतिवार की परीक्षा के दौरान पकड़े गए हैं, इन्हें रस्टिकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed