{"_id":"6254650652023f26ed1c32e5","slug":"three-doctors-found-absent-in-sdm-s-inspection-deoria-news-gkp4330286133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में तीन डॉक्टर मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में तीन डॉक्टर मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के निरीक्षण में तीन डॉक्टर मिले गैरहाजिर
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। इसमें तीन चिकित्सक बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। ओपीडी में एक चिकित्सक की हाजिरी बनी थी, लेकिन जांच करने पर वह अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय दिन में दस बजे सीएचसी पहुंचे। सुबह आठ बजे से शुरू ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी। मरीज पर्ची बनवाने के बाद चिकित्सकों के कक्ष के बाहर इंतजार में बैठे थे। जांच में डॉ. विकास चंद, डॉ. नरेंद्र नवीन और डॉ. अनुभूति चतुर्वेदी अनुपस्थित मिलीं। डॉ. नरेंद्र नवीन का उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बना था, लेकिन जांच के दौरान वह नहीं मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित चिकित्सकों को लेकर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव से पूछताछ की।
उन्होंने तत्काल अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को ओपीडी में मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। सीएचसी परिसर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा था। एसडीएम ने अस्पताल के कर्मचारियों को फटकार लगाई। गैरहाजिर चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक ओपीडी और इमरजेंसी के दौरान अनुपस्थित मिले, तो सख्त कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक सीएचसी पर ड्यूटी नहीं करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपचार व्यवस्था ठीक ढंग से संचालित होना चाहिए।