फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three caught stealing diesel from tanker, driver absconding

Deoria News: टैंकर से डीजल चोरी करते तीन को दबोचा, चालक फरार

Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three caught stealing diesel from tanker, driver absconding
डंठल की आग बुझवाकर वापस आ रहे थे अधिकारी
विज्ञापन

ड्रम और गैलन में रखे करीब एक हजार लीटर डीजल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बेलडॉड-कठिनईया मार्ग पर बुधवार की शाम प्रशासन ने टैंकर से डीजल चोरी करते तीन को दबोच लिया। जबकि मौके से चालक फरार हो गया। अधिकारियों ने ड्रम-गैलन में रखे करीब 1000 लीटर डीजल और अन्य सामान बरामद किया है।

एसडीएम योगेश कुमार गोंड और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह नकदह फुलवरिया क्षेत्र में डंठल में लगी आग बुझवाकर वापस तहसील आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में खोड़ा के समीप सड़क के किनारे खड़ी टैंकर से कुछ लोग डीजल निकाल रहे थे। जिसे देख अधिकारियों ने उन्हें पकड़वा लिया। अधिकारियों के अनुसार साढ़े तीन ड्रम में रखे करीब 1000 लीटर डीजल, पाइप, बाल्टी, लोहे का राड, खड़ी बाइक पर गैलन में रखा 20 लीटर डीजल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि खड़ी टैंकर से डीजल चोरी किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके पर आपूर्ति निरीक्षक श्रीनारायण यादव, एसआई सदानंद, दिग्विजयनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed