{"_id":"6949861205ad908e96074a46","slug":"three-cattle-smugglers-arrested-in-encounter-one-shot-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-170718-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Mon, 22 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल तस्कर को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मी। स्रोत- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की भोर में सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
क्षेत्र के सोहनाग-बरठा मुख्य मार्ग पर धनौती राय के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।
इसमें एक तस्कर को गोली लग गई, जिससे वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया। कोतवाली क्षेत्र के सोहनाग-बरठा मार्ग पर धनौती राय गांव के समीप सोमवार की भोर में पुलिस वाहनों चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने तेज रफ्तार से आ रही एक टाटा मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही वाहन सवार तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में तस्कर भोलू यादव (26 वर्ष) निवासी लक्ष्मीपुर थाना सुरौली, देवरिया के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा।
उसके बाद पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोककर उसमें सवार उसके दो अन्य साथी राज यादव (20 वर्ष) निवासी मनिहारी थाना सलेमपुर तथा नागेन्द्र कुमार (29 वर्ष) निवासी देवबारी थाना बरहज को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस घायल तस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। पकड़े गए वाहन से तीन गोवंश बरामद हुए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त भोलू यादव के पास से एक अवैध देसी तमंचा .315 बोर, एक कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस के मुताबिक अभी तक जिले के किसी थाने से तस्करों का आपराधिक इतिहास नहीं मिल पाया है। बिहार प्रांत समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिले में जांच कराई जा रही है। एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सलेमपुर पुलिस सोमवार की भोर में क्षेत्र के धनौती राय के समीप वाहनों चेकिंग कर रही थी।
इसी बीच बरठा की तरफ से सोहनाग को जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार से एक टाटा मैजिक वाहन आती हुई दिखाई दी। पूर्व में मुखबिर की सूचना थी कि एक टाटा मैजिक से गोवंश बिहार ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लग गई। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में कराया गया। वाहन से मिले गोवंशों को गोशाला भेज दिया गया, जबकि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया।