फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three cattle smugglers arrested in an encounter.

Deoria News: मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three cattle smugglers arrested in an encounter.
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के मठिया के पास बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार किए गए। एक आरोपी ने झाड़ियों की आड़ से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी स्वयंवर यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने भाग रहे दो अन्य तस्करों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सुरौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हरिकेश यादव और दूसरे ने एकौना क्षेत्र के डढ़िया बारी टोला निवासी पन्नेलाल यादव बताया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि वाहनों की चेकिंग के लिए बरुवाडीह और मठिया के बीच लगाए गए बैरियर पर पिकअप चालक को रोकने की कोशिश की गई मगर उसने वाहन की गति तेजकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर में लगी कील पिकअप के पहिये में लग गई। पुलिस टीम ने पीछा किया तो मठिया चौराहे के पास पिकअप रुक गई। उसमें सवार तीन तस्कर भागने लगे थे।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात थानाध्यक्ष बरियारपुर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने एक्शन मोबाइल टीम और अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुला ली।

पुलिस का कहना है कि वाहन रुकने के बाद चालक और उसमें सवार दो अन्य तस्कर भागने लगे। इसी दौरान तीनों ने पुलिस की घेराबंदी की बात कहते हुए गोली चलाने के लिए कहा। आरोप है कि उनमें से एक तस्कर झाड़ियों की आड़ में चला गया और पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed