फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three cases of theft busted, three arrested

Deoria News: चोरी के तीन मामलों का पर्दाफाश, तीन दबोचे

Thu, 04 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three cases of theft busted, three arrested
देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया है। इसमें पेट्रोल पंप मालिक के घर हुई लाखों की नकदी व जेवरात चोरी का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 81 लाख रुपये और करीब 40 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।
एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने पुलिस लाइंस में मामला का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल निवासी नंदना वार्ड पश्चिमी थाना बरहज, राजेश उर्फ बेचू जायसवाल निवासी तिवारीपुर थाना बरहज और बंटी राजभर निवासी जयनगर तहसील तिराहा को करुअना के पास से बुधवार को दबोचा गया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवकुमार के पास से 74 लाख रुपये नकद और जेवरात कानफूल, रिंग, कंगन, जड़ाउ हार, चैन, मंगलसूत्र, मोतीमाला, झुमके, नथिया, पायल, बिछिया और चांदी व पीली धातु के आभूषण मिले। आरोपी राजेश से 6,05,510 रुपये नकद और बंटी राजभर से 50,000 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। एएसपी ने बताया कि 30 नवंबर को तिवारीपुर निवासी उमाशंकर मद्धेशिया के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये नकदी व आभूषण उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 10 नवंबर को परसिया देवार में प्रभात पांडेय की दुकान के पीछे आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर 1.70 लाख रुपये चोरी किए गए थे। 7 नवंबर को नवापार निवासी सूर्यभान चौहान के घर से भी बर्तन, कपड़े और जेवर चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed