{"_id":"68fa881457b49d45540c4023","slug":"three-bike-riders-injured-in-car-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166267-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
Fri, 24 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज रही कि बाइक अनियंत्रित होकर कार के नीचे घुस गई। जिससे बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मईल थाना क्षेत्र के मझौआ गांव के रहने वाले दिलीप कुमार 42 वर्ष पुत्र रविंद्र कुमार, राजकुमार 25 वर्ष पुत्र मोतीलाल व नितीश कुमार 36 पुत्र ईश्वर प्रसाद बुधवार की रात किसी काम से सलेमपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। अभी सलेमपुर-देवरिया मार्ग के मनिहारी गांव के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर कार के नीचे घुस गई।
टक्कर इतना तेज रहा कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाई। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।